पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता दरबार में जनसुनवाई नहीं

जनता दरबार में जनसुनवाई नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघमाराप्रखंड स्थित पोलो ग्राउंड में सोमवार को आयोजित उपायुक्त के जनता दरबार में अजीबो गरीब स्थिति देखने को मिली। जन समस्याओं को सुने बगैर जनता दरबार को समाप्त कर दिया गया। इसे देख दूर-दराज से आए सैकड़ों फरियादी मायूस होकर लौट गए। समस्या का समाधान की आस लिए दरबार में पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। जनता दरबार की समाप्ति के बाद लोग व्यवस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त करते नजर आए। लोगों ने बताया कि उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन उपायुक्त जनता के दुखों को सुने बगैर ही चले गए।

तीनअतिथियों के संबोधन में ही दरबार समाप्त

जनतादरबार को उपायुक्त प्रशांत कुमार, विधायक ढुल्लू महतो तथा प्रमुख रबिता देवी द्वारा ही संबोधन किया गया। इनके संबोधन के बाद अधिकांश लाेग चले गए। जबकि मंच पर एडीएम बीपीएल दास, सीएस डाॅ अरुण सिन्हा, एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव, उप प्रमुख विनोद साव, जिप सदस्य जीतेश रजवार आदि बैठे थे।

80 प्रतिशत आबादी को मिलेगा लाभ

उपायुक्तने बताया कि सरकार द्वारा लागू किए जा रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना से 80 फीसदी आबादी लाभांवित होगी। उक्त योजना के तहत लाल कार्ड को हटाकर लाभुकों के लिए विशेष परिवार कार्ड तथा पीला कार्ड लागू किया जा रहा है।



जिसके तहत प्रत्येक सदस्य को पांच किलो चावल मिलेगा।

प्रमुख को बीच में ही रोकना पड़ा भाषण

बाघमाराप्रखंड के मुखिया संघ सदस्यों द्वारा पेंशन कार्य में लापरवाही बरतने का अारोप लगाते हुए हंगामा किया गया। इसी बीच प्रमुख द्वारा जारी भाषण काे बंद करना पड़ा। संघ की ओर से मोहलीडीह पंचायत के मुखिया मो आजाद ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा पंेशन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।





पंचायत के 84 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति फार्म कल्याण विभाग धनबाद भेजा गया था, लेकिन वहां माेहलीडीह पंचायत का एक भी फार्म उपलब्ध नहीं है। ऐसी परिस्थिति में जनप्रतिनिधि जनता के बीच क्या मुंह लेकर जाएंगे। इस दौरान विकलांगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इन मुद्दों को उठाया गया

प्रखंडप्रमुख रबिता देवी द्वारा शौचालय निर्माण कार्य मेंं गड़बड़ी, खानूडीह जलापूर्ति योजना, बाघमारा क्षेत्र में पानी की समस्या, इंदिरा आवास, किसानों काे मुआवजा, एएनएम की मनमानी सहित अन्य जनहित मामलों को उठाया गया। वहीं विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि जो अधिकारी जनहित कार्यों को पूरा करने में कोताही बरतते हैं उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ अांदोलन करने का काम करें। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रखंड स्तर में कैंप आयोजित कर स्वीकृत पेंशनधारियों को बीच प्रमाण पत्र वितरण करें।

मुहैया कराई जाएगी सुविधा : उपायुक्त

उपायुक्तने कहा कि जन आवेदन को सूचीबद्ध कर समाधान करना ही जनता दरबार है। दरबार के दौरान जितने भी आवेदन आए हैं, अहर्ता के आधार पर इसका निष्पादन एक माह के अंदर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनता के लिए जो भी सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही है उसेे आम जनता को मुहैया कराया जाएगा।



साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी पेंशन स्वीकृत हुए हैं, उसका वितरण बीडीओ, सीओ, मुखिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कैंप लगाकर किया जाएगा। साथ ही कहा कि कतरास जलापूर्ति याेजना को सूचारू रूप से चलाने के लिए दूसरी टंकी तथा चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि खानूडीह जलापूर्ति याेजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।

जनता दरबार में बने स्टाॅलों का निरीक्षण करते विधायक डीसी।

मंच पर चढ़ने के लिए जाेर आजमाइश करते जनप्रतिनिधि।