एसएसएलएनटी में छात्राओं ने जताया विरोध
धनबाद|अटेंडेंस पूरानहीं होने के कारण कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा फार्म भरने से रोकने पर सोमवार को कॉलेज की छात्राओं ने विरोध जताया और प्राचार्या से फार्म भरने की अनुमति देने की मांग की। जिन छात्राओं को फार्म भरने से रोका गया है वह सभी बीए, बीएससी और बीकॉम फाइनल इयर की छात्राएं हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है की इन लोगों को पहले अटेंडेंस पूरा करना होगा, तभी इन्हें फार्म भरने और परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।