भूमि अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन
धनबाद|केंद्र सरकारके ताजा भूमि अध्यादेश के खिलाफ झामुमो ने सोमवार को धनबाद प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में संबोधित करते हुए केंद्रीय सदस्य देबू महतो ने कहा कि जिस समय केंद्र यह काला कानून बना रहा था, उस समय प्रधानमंत्री की आंखों में काली पट्टी बंधी हुई थी। इस अध्यादेश का हर मोर्चे पर विरोध होगा। प्रदर्शन में हरिपद रवानी, गणेश दत्ता, महेंद्र कुमार, अजय रवानी, प्रदीप मंडल, मो चांद आदि मौजूद थे।