पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीरामचन्द्र मिशन ने किया सम्मानित

श्रीरामचन्द्र मिशन ने किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद |आध्यात्मिक एवंशिक्षण संस्थान श्रीरामचन्द्र मिशन और संयुक्त राष्ट्र जनसूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्वबंधुत्व कायम करने के उद्देश्य से निबंध-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में देश भर से 1 लाख 50 हजार 750 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 46 स्कूल-कालेज के 144 लोग चयनित किए गए, जिनमें हिन्दी अंग्रेजी के क्रमश: 93 तथा 51 छात्र-छात्राएं थे। चयनित छात्र-छात्राओं को श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में समारोह आयोजित कर पदक और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जनकबेन वोरा ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय प्रभारी भाई नरेश चावड़ा एवं भाई राजीव रंजन ने की जबकि संचालन बहन रेणु तथा धन्यवाद ज्ञापन भाई किशोर परमार ने किया।। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बहन दिप्ती चौहान,भाई जयंत कुमार टांक का महत्वपूर्ण योगदान था।