भूमि सिटी की लांचिंग कल
धनबाद| बुधवारको पंचशील पाम धैया में भूमि सिटी का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इसमें आगत अतिथियों का स्वागत निदेशक करेंगे। कंपनी के निदेशक दीपक देव, इशान जायसवाल एवं अनिल कुमार ने बताया कि यह सिटी शहर के कोलाहल एवं धूलभरे माहौल से दूर होगा। यहां शुद्ध हवा, हरियाली एवं बच्चों के खेलने हेतु अच्छा माहौल मिलेगा। यह सिटी अपने आप में अनोखा एवं औरों से हटकर होगा। यह सिटी बलियापुर रोड, धनबाद में अवस्थित होगी।
सिद्धि विनायक हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट का मॉडल।