जिले में छात्र और शिक्षकों के अनुपात में हुआ सुधार
धनबाद| जिलाशिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी विद्यालयों में नामांकित छात्र और कार्यरत शिक्षकों के अनुपात में सुधार कर लिया गया है। विभाग की ओर से छात्र और शिक्षक के अनुपात में किए गए सुधार के बाद दर्जनों शिक्षक राहत का सांस ले रहे हैं। दरअसल जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 48 विद्यालयों में 66 शिक्षकों को आरटीई के अनुसार तय अनुपात से अधिक मानते हुए उन्हें स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। इसके लिए संबंधित शिक्षकों से विकल्प की भी मांग की गई थी। हालांकि छात्र और शिक्षक अनुपात में किए गए सुधार के बाद अब मात्र 21 शिक्षक ही छात्रों के अनुपात से अधिक है। ऐसे में 45 शिक्षक स्थानांतरण के खतरे से बच गए हैं।