नक्सली बंद से ट्रेनों की रफ्तार घटी
धनबाद | रविवाररात से राजधानी समेत सभी ट्रेनों की रफ्तार घट जाएगी। ट्रेनें 65 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। रेलवे के अनुसार 15 16 फरवरी को नक्सली बंद है। आरपीएफ और जीआरपी की ओर से ट्रेनों स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। ट्रेनों में एस्कॉर्ट पार्टी की संख्या पहले की अपेक्षा दोगुनी कर दी जाएगी। चेकिंग अभियान भी चलेगी। राजधानी समेत अन्य ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलेगी। कुछ ट्रेनों को ग्रुप में आगे-पीछे कर चलाई जाएगी।