पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • समाज मेंे फैली कुरीतियों का उन्मूलन प्राथमिकता : अतुल

समाज मेंे फैली कुरीतियों का उन्मूलन प्राथमिकता : अतुल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज का 23वां स्थापना दिवस सह सातवां महाअधिवेशन शनिवार को मुनीडीह में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ झंडोत्तोलन शहीद गौरी प्रसाद सिंह, भांजी प्रसाद सिंह हराधन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में धनबाद बोकारो जिला के 60 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। महाधिवेशन के दौरान समाज से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विवाह मंडप बनाने की घोषणा

महाधिवेशन के दौरान सुरुंगा निवासी भूतनाथ देव ने विवाह मंडप बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त अपर जिला सत्र न्यायाधीश आरएन सिंह, प्रखंड उपप्रमुख रेणुका देवी, जनार्दन सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, सूर्यनारायण सिंह, कामेश्वर सिंह, कामता प्रसाद सिंह, प्रताप सिंह, दीनानाथ सिंह, अंबिका सिंह, गोपाल सिंह, रामबालक सिंह, जीतलाल सिंह, जन्मजय सिंह, चक्रधर सिंह आदि उपस्थित थे।

प्रेम विवाह पर रोक नहीं

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अतुल प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मुलन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसमें बुराई पनपे इस पर भी नजर रहती है। उन्होंने कहा कि प्रेम विवाह पर समाज की ओर से कोई अड़ंगा या रूकावट नहीं है, लेकिन समाज का प्रयास रहता है कि विवाह पारंपरिक ढंग से ही हो। लड़कियों को शिक्षित करना भी समाज की योजना है, क्योंकि इससे समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसी के तहत मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है।

शंकरप्रसाद सिंह बने नए अध्यक्ष

समाज की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें शंकर प्रसाद सिंह अध्यक्ष, सूर्यनारायण सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, शंकर दयाल देव महामंत्री, दीप नारायण सिंह संयुक्त महामंत्री, कामता प्रसाद राय संगठन मंत्री एंव महेंद्र प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।


खबरें और भी हैं...