अश्लीलता का विरोध करेगी हिंदू सेना
लोयाबाद | मदनाडीहस्थित हिंदू सेना के कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान अश्लील गानों पर रोक लगाने तथा वेलेंटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया गया। सेना के जिला अध्यक्ष मंटू चौहान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सेना ने धनबाद के एसएसपी से अश्लील गानों पर रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सेना लोगों से आग्रह करती है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर पब्लिक स्थल पर अश्लीलता का प्रदर्शन नहीं करें।