भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई
तेतुलमारी | चंद्रशेखर सिंह को धनबाद जिला भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर राजगंज मंडल में हर्ष है। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि चंद्रशेखर सिंह का पार्टी में सराहनीय योगदान रहता है। उन्होंने कई लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया है। बधाई देने वालों में अजय सिंह, पप्पू सिंह, अनिल चौहान, सुबोध सिंह, संजीत सिंह, जसवंत सिंह, लक्ष्मीकांत सिन्हा, महेश यादव आदि शामिल हैं।