कोयला जब्ती मामले में प्राथमिकी दर्ज
निरसा | धनबादएसएसपी सुरेंद्र कुमार झा द्वारा गठित स्पेशल टीम द्वारा बीते शुक्रवार की अहले सुबह निरसा थाना क्षेत्र के पांड्रा सिंहबगान स्थित महामाया फ्यूल्स में छापेमारी कर जब्त पांच टन कोयला अवैध कोयला लदी चार साइकिलें जब्ती के मामले में निरसा पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें महामाया फ्यूल्स के मालिक रमेश गोप संचालक धनंजय गोप को मुख्य आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है।