पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीपीपी के तालमेल से ही समाज का भला : एसएसपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपी को सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

भास्करन्यूज |चिरकुंडा

शिक्षाही सभी समस्याओं के समाधान का मूलमंत्र है। शिक्षा विहीन मनुष्य पशु से भी बदतर जीवन बिताता है। संस्कृत में एक उक्त बातें धनबाद एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कही। मौका था चिरकुंडा में लगे सीसीटीवी कैमरे के उद्‌घाटन का। चिरकुंडा की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से होगी। कार्यक्रम में एसएसपी झा ने कहा कि पीपीपी फार्मूला के तहत कार्य करने से जन समस्याएं दूर होंगी। पीपीपी फार्मूला को समझाते हुए कहा कि पहला पी पब्लिक जो सबसे ऊपर होती है उसे पुलिस के साथ सामंजस्यता बना कर रखना चाहिए। पुलिस उनकी अपनी है। उन्हीं की तरह वह भी एक इंसान है जो एक परिवार से निकल कर समाज की सेवा करता है। तीसरा पी प्रेस है। पत्रकारिता समाज सेवा है। कुछ लोग ब्रेकिंग न्यूज सस्ती पब्लिसिटी के लिए बाजारवाद के पीछे भाग रहे हैं, यह सही नहीं है। पुलिस को पब्लिक और प्रेस से अच्छे संबंध कायम कर कार्य करना चाहिए ताकि सभ्य समाज का निर्माण हो। उन्होंने यह भी कहा कि चिरकुंडा में उद्योगपति बजरंग जालान ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। हम सब जानते हैं कि अपराध पर शत प्रतिशत लगाम नहीं लगाया जा सकता पर पुलिस की ड्यूटी चौबीस घंटे होती है।

कार्यक्रम में एसएसपी को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुके देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वसंत अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष वरूण दे, प्रो अरूण कुमार, रिन्टू पाठक, उपेन्द्रनाथ पाठक, महावीर शर्मा, मीठू गाडयान आदि लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...