पुस्तकालय का उद्घाटन
कतरास | होलीमदर्स एकाडमी फूलवार में सरस्वती पूजा के मौके पर नए पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन इंडियन स्कूल ऑफ माईंस धनबाद के मुख्य लाइब्रेरियन डाॅ पार्थ दे ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य सुरजीत सेन ने डाॅ दे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय एक मंदिर है एवं पुस्तकालय उसका पूजा घर है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों से जुड़े रहने की सलाह दी।