पटरियों को ऐसे पार करने को ही सुसाइड कहते हैं.....
धनबादरेलवे स्टेशन की पटरियों पर यह नजारा आम है। इसे आश्चर्य की नजर से रेल पुलिस नहीं देखती है। क्योंकि वह भली- भांति जानती है कि इन लोगों के लिए रेल पटरियों को ऐसे पार करना रोजमर्रा की बात है। ऐसे में रेल लाइन पार करते हुए लोग हादसे का आए दिन शिकार हो रहे हैं। ऐसे हादसों को रोकने की रेल पुलिस और प्रशासन पहल नहीं कर रहा है। जबकि नियमत: पटरियों पर चलने से ही रोकना चाहिए। यह आरपीएफ की ड्यूटी है। ट्रेन से कटने के हादसों में आए दिन हो रही मौत को रोकने के लिए जिम्मेवारों को पहल करनी चाहिए। जबकि, किसी भी व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत के बाद कहीं भी कोई सुगबुगाहट नहीं होती है। जिम्मेवारों को सख्ती बरतनी चाहिए और आम लोगों को अपनी जिंदगी के साथ ऐसी शार्टकट हरकत नहीं करनी चाहिए।
DB Star
on the spot