गलती को सुधारने का प्रयास, लेकिन अधूरा...
धनबाद. रेलवेस्टेशन परिसर के थ्रू लेन में दुविधा पैदा करने वाली लगी बोर्ड के आगे नो पार्किंग और थ्रू लेन जैसी बोर्ड प्रबंधन ने लगा दिया है। लेकिन पार्किंग जोन वाले पुराने बोर्ड को अब तक नहीं हटाया है। मालूम हो कि स्टेशन परिसर के लेन में पार्किंग और नो पार्किंग की दुविधा को लेकर डीबी स्टार ने समाचार प्रकाशित किया था। डीबी स्टार ने 10 फरवरी को प्रमुखता से छापा, गजब है रेलवे स्टेशन में पार्किंग पालिसी। समाचार छपने के बाद उक्त स्थान पर लगे विवादित बोर्ड के सामने दो और बोर्ड लगा दिए गए। परन्तु पुराने बोर्ड को अब तक नहीं हटाया गया है। इसके पीछे का औचित्य क्या है, यह तो रेल प्रबंधन को बेहतर पता है....
10 फरवरी को प्रकाशित समाचार।
DB STAR FOLLOW UP