पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़कों पर झूलती हैं हादसों की वजह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनासौदा बेचने के लिए विज्ञापन किसी हादसे का कारण बने तो इसकी फिक्र किसे। विज्ञापन करानेवालों को शायद ऐसी ही जगह अपना बोर्ड टांगना अच्छा लगता है जहां वह हादसे का कारण बने। अलबत्ता सड़क सुरक्षा की बात करनेवाले जिम्मेवारों को यह दिखाई नहीं दे रहा है। शहर से गुजरने वाली हाइवे एनएच 32 पर बने डिवाइडरों पर खड़े बिजली खंभों से लोहे के टुकड़े हवा में झूलते हैं। ये लोहे के टुकड़े विज्ञापन के बोर्ड के अवशेष हैं। ऐसे लोहे के टुकड़े वाहनों को हादसों के लिए आमंत्रित करते हैं। रंधीर वर्मा चौक से आईएसएम गेट तक बने डिवाइडरों पर यह नजारा और इससे बचते-बचाते वाहनों को कभी भी देखा जा सकता है। डिवाइडरों पर बिजली के कई खंभों में विज्ञापन कंपनी के नुमाइंदों ने होर्डिंग टांगने के मकसद से लोहे के एंगल लगाए थे। परन्तु कंपनी के लोगों की लापरवाही के वजह से लोहे के एंगल अब नीचे की तरफ सरक गए हैं। जो वाहनों के आने-जाने में परेशानी का कारण बन गए हैं। जल्द ही लोहे के इन एंगलों को नहीं हटाया गया तो आनेवाले समय में हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिस लाईन के समीप खतरनाक रॉड।

अंबेडकर चौक के पास खतरनाक एंगल।

DB Star

concern

खबरें और भी हैं...