पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्ले स्कूल में सरस्वती पूजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरासकोयलांचल के विभिन्न इलाकों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह, कंपीटिशन पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध स्कूल, होली मदर एकेडमी, डीपीएस, कतरास कॉलेज, हिंदी कन्या मध्य विद्यालय, राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, राजेंद्र किड्स, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा, द्रोणा पब्लिक स्कूल कालीपुर, विद्या मंदिर मुराईडीह, मध्य विद्यालय पोचरी समेत विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय, क्लब, सामाजिक संस्था में मां की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की। शहर के पचगढ़ी बाजार, रानी बाजार, कपड़ा पट्टी, रेलवे माल गोदाम, कतरास बाजार, तिलाटांड़, श्यामडीह, गोपालपुर आदि स्थानों पर भव्य पूजा का आयोजन किया गया। पूजा पंडालों को विद्युत प्रकाश और रंगीन कागज से सजाया गया है। शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा जिला से अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। शहर के अलावा पुटकी, महुदा, केंदुआ, लोयाबाद, सिजुआ, राजगंज, तेतुलमारी, सोनारडीह, बाघमारा में भी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई।

शानदारसांस्कृतिक कार्यक्रम

महुदा| रविमहतो स्मारक उच्च विद्यालय बीएड कॉलेज महुदा में पूजा धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय की छात्र छात्राओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रधानाध्यापक मधुसूदन महतो ने अतिथियों का स्वागत किया।

झरिया . मारवाड़ीउच्च विद्यालय परिसर में बाल विज्ञान प्रदर्शनी लगी। मां शारदे की पूजा हुई। छात्र-छात्राओं ने माता सरस्वती की वंदना की। प्रदर्शनी का उद्घाटन सेंट्रल अस्पताल धनबाद के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. अरूण अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

बरवाअड्डा . झारखंडपब्लिक स्कूल बड़ा जमुआ में विज्ञान प्रदर्शनी हुई। इसमें छात्रों ने स्मार्ट सिटी, क्विज बाेर्ड, वैदिक गणित, स्वच्छता भारत, पाचन तंत्र, मिसाइल लांच पैड, फेजेज आॅफ दी मून, वायु प्रदूषण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट गांव आदि प्रोजेक्ट लगाकर अभिभावकों का मन मोह लिया।

कुमारधुबी | क्षेत्रके शैक्षणिक संस्थाओं में सरस्वती पूजा धूमधाम हुई। स्टेशन रोड कुमारधुबी स्थित बीएसएम टिउटोंरिअल्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम क्विज कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा का अर्थ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।

पुटकी | राणीसती दादी मंदिर करकेंद में नया कमरा का भूमि पूजन किया गया। पूजा में 31 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। इस दौरान मंदिर में विशेष रूप से पूजा पाठ किया गया। नया कमरा सामूहिक प्रयास से बनाया जा रहा है। कमरा पूर्णरूप से वातानुकूलित होगा। यह कमरा वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए भी उपलब्ध होगा।

तेतुलमारी | तेतुलमारीरोड मल्लाह बस्ती के समीप सरस्वती पूजा पर अलबर्ट किड्स पब्लिक स्कूल का उद्घाटन पूर्व विधायक मथुरा महतो ने किया। विद्यालय में नर्सरी से तृतीय वर्ग तक की पढ़ाई होगी। उद्घाटन पर मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आज के समय में विद्यालय खोल कर बच्चों को शिक्षित करना सराहनीय कार्यों में आता है।

धनबाद | हाउसिंगकालोनी स्थित मानस इंटरनेशनल प्ले स्कूल में शनिवार को सरस्वती पूजा हुई। इस अवसर पर बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मां सरस्वती की आराधना की। पुष्प अर्पण किया और मां का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से नन्हे - मुन्हे बच्चों के लिए कई इवेंट भी किए गए।

वर दे, वीणा वादिनी वर दे...

कतरास के एक निजी संस्थान में मां सरस्वती पूजा करते भक्त।

सिंदरी | सिंदरीके विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने मां शारदे की पूजा अर्चना हर्षोल्लास से भक्ति भावना से की। राजकीय बुनियादी विद्यालय परसबनिया में डांस प्रतियोगिता हुई।

थापरनगर | निरसाके विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में विधि विधान से पूजा हुई। बच्चे नए परिधान पहन कर मां शारदे को पुष्पांजलि देने पूजा मंडपों में पहुंचे।

गोमो . दर्जनोंशैक्षणिक संस्थानों में आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। तोपचांची के विनोद बिहारी महतो बीएड कालेज, महिला कालेज, टीएपी स्कूल, गोमो के नर्चर किंडरगार्टेन स्कूल आदि में आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई थी।

महुदा . हेशंभू बाबा मेरे भोलेनाथ, तीनों लोक में तू ही तू भजन गाकर स्थानीय कलाकार शंकर नापित ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था भुरुंगिया ऊपर टोला में न्यू स्टूडेंट क्लब की ओर से सरस्वती पूजा पर भगवती जागरण का।

तिसरा | एमओसीपीएससीबीएम इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें दर्जनाधिक मॉडल थे। इनमें कोलियरियों में कोयला खनन के दृश्य ने सभी लोगों को आकर्षित किया।

मैथन | मैथनकी विभिन्न काॅलोनी में बच्चों ने जगह जगह पंडाल बनाकर मां सरस्वती की पूजा की। कई जगह बच्चों ने खुद सजावट कर पूजा की। पूजा के बाद मस्ती की।

भूली . सरस्वतीविद्या मंदिर भूली, आदर्श माध्यमिक विद्या निकेतन, एकलव्य क्लासेज, सरस्वती बाल निकेतन, आदर्श विद्या मंदिर आदि में पूजा हुई। पार्षद अरुणा कुमारी ने मानसरोवर क्लब और मां वैष्णवी क्लब पूजा का उद्घाटन किया।

गोविंदपुर | केकेइंजीनियरिंग, उच्च विद्यालय गोविंदपुर, बागसुमा, देवली, बरवा, उच्च विद्यालय , प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, विद्या विकास भारती आदि में धूमधाम से पूजा हुई।

बलियापुर . बीएडकॉलेज बलियापुर में भी छात्र-छात्राओं ने पूजा की। बेलगड़िया में डिगवाडीह जियलगोरा के कलाकार रामरतन भुइयां को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...