(मंगलवार को बरवाअड्डा हवाई अड्डा परिसर में भाषण देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)
धनबाद। मोदी तब और मोदी अब। आठ माह के अंदर नरेंद्र मोदी को धनबाद में सुनने देखना का दूसरा मौका था। 15 अप्रैल 2014 को जब नरेंद्र मोदी करकेंद में गरजे थे, तब वे गुजरात के सीएम थे और भाजपा ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित कर रखा था। आठ माह बाद जब वही मोदी मंगलवार को बरवाअड्डा में पहुंचे तो उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में चुनावी सभा को संबोधित किया। दोनों ही सभाओं में कुछ बातें समान थी तो कुछ जगहों पर उनका अंदाज अलग भी दिखा। भास्कर बता रहा है कि मोदी की दोनों सभाओं में क्या था समान और क्या था अलग।
बात : मोदीने केंद्र की सरकार को काम करने वाली सरकार बताया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री जन-धन योजना का जिक्र किया।
आगमन : तीन हेलिकॉप्टर एक साथ आए। मोदी ने स्वागत की औपचारिकता स्वीकार की। उन्होंने भाजपा नेताओं से बुके ग्रहण किए और मंच पर बैठकर स्वागत भाषण भी सुना।
कटाक्ष: उन्होंने भाषण में कहीं भी प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस या अन्य विरोधी किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। सिर्फ विरोधी और पिछले सरकार शब्द का प्रयोग कर भाषण दिया।
बात : मोदीने केंद्र में भाजपा की स्थिर सरकार बनाने की बात कही थी। उन्होंने गुजरात को विकसित राज्य के मॉडल के तौर पर रखकर लोगों से वोट मांगे थे।
आगमन : एक हेलिकॉप्टर आया था। मंच पर मोदी ने स्वागत की औपचारिकता स्वीकार नहीं की थी। तो कोई स्वागत भाषण हुआ था और ही बुके ग्रहण किया था। मंच पर आते ही भाषण शुरू कर दिया था।
कटाक्ष: मोदी का भाषण कांग्रेस सरकार पर केंद्रित था। उन्होंने कहा था कि केंद्र में मां-बेटे की सरकार है। 60 साल से देश को ठगा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह पर भी उन्होंने चुटकी ली थी।
दिनांक : 9दिसंबर 2014
सभास्थल : बरवाअड्डाहवाई अड्डा
मौका: विधानसभाचुनाव 2014
दिनांक : 15अप्रैल 2014
सभास्थल : करकेंद,नेहरू पार्क
मौका: लोकसभाचुनाव 2014
एयरपोर्ट में 01 लाख लोग थे जमा
करकेंद में थे 50 हजार सुनने वाले
भाषण का केंद्र : उन्होंनेयहां झारखंड राज्य के उम्र पर कहा झारखंड की उम्र 14 साल है। जिस तरह माता-पिता इस उम्र में अपने बच्चे पर ध्यान देते हैं, उसी तरह 14 साल के राज्य पर ध्यान देना होगा।
अपील: यहां भी मोदी का भाषण वोट अपील से समाप्त हुआ। उन्होंने अधिक से अधिक वोट प्रतिशत बढ़ाने की बात कही। लोगों को वोट देकर राज्य की तकदीर लिखने का आह्वान किया।
भाषण का केंद्र : मोदीने अपने भाषण के केंद्र में 18 से 35 साल के युवाओं को रखा था। उन्होंने कहा था कि इस उम्र के लोगों के लिए यह चुनाव खास है। यह चुनाव ही उनका भविष्य तय करेगा।
अपील: मोदी ने भाषण की समाप्ति लोगों से वोट अपील कर की थी। उन्होंने कहा था कि वोट प्रतिशत का रिकार्ड बनना। लगना चाहिए कि हर किसी को देश की चिंता है।
सवाल-ए-जवाब भाषण : यहांभी जनता के बीच सवाल रखे और फिर उसका जवाब देते हुए भाषण को आगे बढ़ाया।
सवाल-ए-जवाब भाषण : जनतासे सवाल और फिर उसका जवाब, मोदी का भाषण सवाल और जवाब पर आधारित था।
संबोधन : सभामें भीड़ को यहां भी भाईयों बहनों कहकर संबोधित किया।
संबोधन : मोदीने भाईयों और बहनों के संबोधन से भीड़ को संबोधित किया था।
नारे : लोगोंने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए।
नारे : हर-हरमोदी, घर-घर मोदी का नारा लगा था।
।