- Hindi News
- कोयला उद्योग के निजीकरण पर आमादा केंद्र : सुबोधकांत
कोयला उद्योग के निजीकरण पर आमादा केंद्र : सुबोधकांत
पूर्वकेंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार कोयला उद्योग के साथ-साथ बैंकों के निजीकरण पर आमादा है। आज धनबाद में चुनावी सभा में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण का विरोध कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। सहाय मंगलवार को बेकारबांध स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंक के साथ-साथ कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण कांग्रेस पार्टी ने किया है। कोलियरियों के राष्ट्रीयकरण से कोयला मजदूरों को लाभ हुआ है, वहीं बैंकों से गरीबों को फायदा हुआ है। अगर कोयला उद्योग का निजीकरण किया गया, तो कोयला उद्योग के साथ मजदूर भी बर्बाद हो जाएंगे। सहाय ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही सरकारी कर्मियों की सेवानिवृति की उम्र सीमा 58 कर दिया है, जबकि कांग्रेस 60 से घटाकर 62 वर्ष चाह रही थी।
उन्होंने कहा कि इस बार किसी कीमत पर झारखंड में भाजपा की सरकार बनने वाली नहीं है।
पार्टी प्रत्याशियों के साथ सुबोधकांत सहाय अन्य।