पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता पर सेमिनार

मतदाता जागरूकता पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | जिलानिर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता पर सेमिनार हुआा। सेमिनार में अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ से किया गया। स्वागत गीत तथा मतदाता जागरूकता अभियान गीत कला निकेतन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सेमिनार में मतदाता जागरूकता से जुड़े विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता पर विचार प्रगट किया गया। बीएसएस महाविद्यालय की एनएसएस संयोजिका लेफ्टिनेंट आभा अंकिचन, एसएसएलएनटी कॉलेज की संयोजिका डाॅ. संजू कुमारी, सीडीपीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसीएमओ के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

स्वागत संबोधन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया

75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करेंगे

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कुछ खास करना है। कुछ नया करना है। लोक सभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान का लाभ मिला। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 66 प्रतिशत हुआ। इस बार निर्वाचन आयोग के द्वारा 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ-साथ कई एजेंसियां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम कर रही है। साक्षरता कर्मी, सेविका, सहायिका, सहिया सभी का सहयोग लिया जा रहा है। जिले के विभिन्न विद्यालय भी इस अभियान में जुट गए हैं। विभिन्न विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाली जा रही है। समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग आदि मतदाता जागरूकता में लगे हुए हैं। औद्योगिक घराने, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां भी इस अभियान से जुडे़ हैं।