- Hindi News
- रितेश कुमार दुबे, पंचगढ़ीबाजार, कतरास, धनबाद से...
रितेश कुमार दुबे, पंचगढ़ीबाजार, कतरास, धनबाद से...
किस बात पर गर्व करें हम? लाखों-करोड़ों के घोटालों पर, 85 करोड़ भूखे गरीबों पर, 62 प्रतिशत कुपोषित इंसानों पर या कर्ज से मरते किसानों पर। जवानों की सर कटी लाशों पर, सरकार में बैठे अय्याशों पर, स्विस बैंकों के राज पर या प्रदर्शनकारियों पर होते लाठीचार्ज पर। राज करते कुछ परिवारों पर, उनकी लंबी इंपोर्टेड कारों पर या भारत विरोधी नारों पर। महंगे होते आहार पर, अन्याय की हाहाकार पर, बढ़ रहे नक्सलवाद पर या देश तोड़ते आतंकवाद पर। किस बात पर गर्व करें। जवानों की खाली बंदूकों पर, सुरक्षा पर होती चूकों पर, पेंशन पर मिलते धक्कों पर या आईपीएल के चौकों-छक्कों पर। किस बात पर गर्व करें हम?
Âýàæ¢âÙèØU ˜æ
आखिर किस बात पर गर्व करें हम!