नोटा पर बटन दबाने का निर्णय
झरिया | झरियाभ्रष्टाचार मुक्ति दल ने बैठक कर धनबाद जिला आपूर्ति विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। दल के संस्थापक उमा चरण रजवार ने कहा है कि 25 नवंबर 2014 को चावल वितरण नहीं होने के कारण 1500 बीपीएल धारी लाभुकों को जनवितरण प्रणााली की दुकान से मिलने वाला चावल नहीं मिल पाया। जिन परिवारों को राशन नहीं मिला उनकी स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए स्थानीय पार्षद विधायिका भी जिम्मेवार हैं। इसलिए बीपीएल धारियों ने विरोध स्वरूप वोट के दिन काला पट्टी लगाकर नोटा पर बटन दबाने का निर्णय लिया है। बैठक में संजय कुमार तिवारी, योगेश कुमार, अशोक वर्मा, सकुर खान, मो. अयूब, शंकर बाउरी, भूमि भुइंया, दशरथ कुमार निगम, अशोक गागर, सुरेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।