पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड में भी स्थिर सरकार : मोदी

झारखंड में भी स्थिर सरकार : मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने सोमवार को धनबाद के बरवाअड्‌डा एयरपोर्ट पर विशाल जनसभा को संबोिधत किया। इसमें जैसा उन्होंने कहा, उसका अक्षरश:

मेरे यहां उपस्थित भाइयों और बहनों से प्रार्थना हैं कि वे आगे आने का प्रयास करें। मैदान छोटा पड़ गया। आगे आने की कोशिश मत कीजिए। जगह नहीं है। बिलकुल नहीं है। भइया...जगह है ही नहीं तो कहां आओगे? (थोड़ा रुककर) मैदान में भले जगह नहीं हो...मेरे दिल में जरूर है। मुझे दूर-दूर तक लोग ही लोग नजर रहे हैं। धनबाद में पहले भी आया हूं। यह नजारा पहली बार देख रहा हूं। आप इस चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने आए हो। एडवांस में धन्यवाद दे देता हूं। लोकसभा चुनाव का धन्यवाद देना भी जरूरी है। 30 साल बाद दिल्ली में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बैठी है। अब तक मिली-जुली सरकार, गठबंधन वाली सरकारें बनती और चलती रहीं। गठबंधन के दल साथ में सरकार चलाते हैं और चुनाव के समय आमने-सामने जाते हैं।

30 साल से देश अस्थिरता से जूझ रहा था। (थोड़ा रुककर) इसमें झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है। झारखंड ने इतना भारी बहुमत नहीं देता तो दिल्ली में सरकार नहीं बन पाती। देश में उत्तम सरकार....स्थिर सरकार देने में झारखंड के मतदाताओं ने जो काम किया, उन्हें लाख-लाख धन्यवाद। (थोड़ा रुककर लोगों की ओर हाथ उठाकर) आपने देश के लिए इतना बड़ा काम किया...झारखंड के लिए करोगे? पूरी ताकत से बताओ?

आपने देश की स्थिर सरकार दी, झारखंड को दोगे? आपने देश को मजबूत सरकार दी, झारखंड को दोगे? देश को पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार दी, झारखंड को दोगे? (थोड़ा रुककर) अगर आप स्थिर सरकार सरकार बनवाते हो न...तो सरकार की डोर जनता के हाथ में होती है। फिर कोई सरकार जनता की इच्छा के विरुद्ध चल नहीं सकती है। लेकिन मिली-जुली सरकार बनती है तो सत्ता की डोर ठेकेदारों के हाथ में चली जाती है।

और आप जानते हो...ठेकेदार सरकार का क्या हाल कर देते हैं। राज्य का क्या हाल कर देते हैं। जनता का क्या हाल कर देते हैं। आप भली-भांति जानते हैं।

और इसीलिए मेरे भाइयों और बहनों, आज झारखंड को सबसे पहली कोई जरूरत है तो पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की स्थिर सरकार की जरूरत है। (थोड़ा रुककर)

झारखंड के पांच साल इतने महत्वपूर्ण है..अगर इस बार झारखंड मजबूत बन गया तो 100 साल तक झारखंड की तरफ किसी को देखना नहीं पड़ेगा। मुझे बताइए...ये