पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 दिसंबर को मोदी लहर की हवा निकल जाएगी : मन्नान

23 दिसंबर को मोदी लहर की हवा निकल जाएगी : मन्नान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादविधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने गुरुवार को कोयला नगर, वाटर बोर्ड कॉलोनी, झाड़ूडीह मालीपट्टी, दरी मोहल्ला, पुलिस लाइन, धैया कोरंगापट्टी, विनोद नगर, बरमसिया, विकास नगर, सियालगुदड़ी, पुटकी, चीरूडीह, भूली, मुंडा पट्टी आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया और लोगों से एक और मौका मांगा। बरमसिया मोड़ स्थित शनि मंदिर के पास जनसभा में मन्नान ने कहा कि यूपीए सरकार ने डेढ़ साल में जो कार्य किए, इससे जनता के दिल में कांग्रेस के प्रति विश्वास है। धनबाद सहित पूरे झारखंड में मोदी लहर नाम की कोई चीज नहीं है। कर्मचारी समेत अन्य वर्ग भाजपा के खिलाफ वोट देने जा रही है। 23 दिसंबर को मोदी की हवा निकल जाएगी और भाजपा का सफाया हो जाएगा। दौरे में मन्नान के साथ विशुनदेव यादव, बाबूनंद चौधरी, रूपेश कुमार, मुस्लिम अंसारी, आरिफ अंसारी, प्रेम कोरंगा, अमित कोरंगा, बलराम शर्मा आदि मौजूद थे।

बिहार के तीन मंत्री आज मन्नान के लिए मांगेंगे वोट

बिहारके कृषि, पशुपालन और मत्स्यपालन मंत्री नरेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव और ग्रामीण विकास मंत्री विनोद प्रसाद यादव शुक्रवार को मन्नान मल्लिक के लिए वोट मांगेंगे। वे तीनों धनबाद रहे हैं और सभाओं को भी संबोधित करेंगे।