पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाल के पूर्व मंत्री ने सभा कर मांगे वोट

बंगाल के पूर्व मंत्री ने सभा कर मांगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| फारवर्डब्लॉक के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री हाफिज आलम सैरानी ने सिंदरी के प्रत्याशी रामप्रसाद सिंह के लिए वोट मांगे। बलियापुर में सभा में सैरानी ने कहा कि झारखंड की संपदा लूटने के लिए भाजपा समेत अन्य दल कुचक्र रच रहे हैं। जनता की बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं है। यही मौका है कि जनता वोट की चोट से ऐसे दलों के मंसूबों को ध्वस्त करे। सिंदरी से फारवर्ड ब्लॉक को जिताएं। प्रत्याशी राम प्रसाद सिंह ने एक मौका मांगते हुए कहा कि जीत मिली तो सिंदरी को उसका पुराना गौरव लौटाने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। सभा को रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूरन राय, अजीत कुमार, किशोर राय, धनेश्वर पंडित, सुरेश ठाकुर, अर्चना सिंह, उत्तम राय, मदन राय, मनोज राय आदि ने भी संबोधित किया।