पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज सिन्हा ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

राज सिन्हा ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रत्याशी राज सिन्हा ने गुरुवार को शहर के आदर्श नगर, आदर्श विहार, श्रीनगर कॉलोनी, कुम्हारपट्टी, छठ तालाब, गजुआटांड़, बैंक कॉलोनी, मनईटांड़ और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास बिना बहुमत की सरकार के संभव नहीं है। इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान कर सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें।

जनसंपर्क अभियान में सुशील सिंह, दिलीप सिंह, संजय कुशवाहा, राजेश रवानी शामिल थे। धनबाद के साथ-साथ राज ने आज पुटकी क्षेत्र के कच्छी बलिहारी उरांव धौड़ा, डीवीसी पुटकी, अरलगड़िया, परबनिया बस्ती, शहरपुरा, मुनीडीह बस्ती का भी दौरा किए और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। इस मौके पर उनके साथ दिलीप सिंह, भानू महतो, मनोज सिंह, सुरेश महतो, प्रशांत नियोगी, सोनू कुमार शामिल थे।