बसपा प्रत्याशी ने लोगों से मांगे वोट
धनबाद | बसपाप्रत्याशी त्रिवेणी दास ने गुरुवार को पेटिया, काशीटांड़, मुनीडीह, भूली, वासेपुर सहित 10 गांवों में जनसंपर्क किया। त्रिवेणी के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि पिछड़ी जाति का पढ़ा-लिखा उम्मीदवार है, तो उन्हें जिताएंंगे। जनसंपर्क में सुनीता देवी, माला देवी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, दुलाली देव, गौड़ी नाथ तूरी, प्रदीप तूरी, रामलाल तुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।