- Hindi News
- मोदी सरकार के आते ही देश में कम हुई महंगाई : राजनाथ
मोदी सरकार के आते ही देश में कम हुई महंगाई : राजनाथ
नरेंद्रमोदी की सरकार के आते ही देश में महंगाई कम हुई है। पहले यह स्थिति नहीं थी। जनता महंगाई से त्रस्त थी। यूपीए सरकार इसे रोकने में विफल रही थी, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद स्थिति में बदलाव आया है। बदलाव का यह सिलसिला जारी रहा तो हम महंगाई पर पूरी तरह काबू पाने में सफल हो जाएंगे। यह बात गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री ने भूली एमपीआई मैदान में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महंगाई को लेकर यह कहते रहे कि उनके पास जादू की छड़ी नहीं है, जिसे घुमा कर महंगाई को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जादू की छड़ी से महंगाई कम नहीं होती है।
सरकार की सही आर्थिक नीतियां और सरकार में शामिल लोगों की सही नीयत से महंगाई काबू में होती है। सरकार में जितना भ्रष्टाचार रहेगा, महंगाई उतनी बढ़ेगी। पिछले दस साल में पेट्रोल और डीजल की कीमत एक बार भी कम नहीं हुआ, जबकि मोदी सरकार के आने के बाद डीजल और पेट्रोल की कीमत में कमी आई है। यह सरकार की नीतियों का परिणाम है।
सभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में लोगों से हाथ उठवा कर हामी भरवाई और लोगों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर यह विश्वास हो गया कि धनबाद की जनता राज को विधायक बना कर विधानसभा में भेजने का मन बनी चुकी है। सभा को सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व विधायक रामाधार सिंह, कुंती देवी ने भी संबोधित किया। मौके पर हरि प्रकाश लाटा, चंद्र शेखर सिंह, राजकुमार सिंह नन्ही, संजय झा, मिल्टन पार्थ सारथी, मुकेश पांडेय, मनोज सिंह मौजूद थे।
राज के समर्थन में भरवाई हामी
मंच पर राजनाथ का स्वागत करते भाजपाई (ऊपर) और सभा में मौजूद लोग।
चैंबर जिलाध्यक्ष राजीव समेत कई भाजपा में
पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं : सुदर्शन भगत
सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री के समक्ष जिला चैंबर के अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत दर्जनों कारोबारियों और आमजनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गृहमंत्री ने सभी का स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में चैंबर के ओम प्रकाश शर्मा, संजय माकन, विकास अग्रवाल, राजेश दुदानी, बिनय तुलस्यान के साथ पूर्व वार्ड आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, बीटेक छात्र सौरभ