छापेमारी में 25 टन कोयला जब्त
भगतडीह| बोर्रागढ़ओपी क्षेत्र के कपूरगढ़ा में कोयला की तस्करी हो रही थी। इस बात का खुलासा धनबाद के एसपी हेमंत टोप्पो के निर्देश पर छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों ने किया है। छापेमारी दल ने अवैध उत्खनन स्थल से 25 टन काेयला जब्त किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों को तैनात कर दिया गया था। बाद में उक्त कोयला को उठाकर प्रबंधन के हवाले कर दिया गया।