- Hindi News
- झरिया में पनपने नहीं देंगे धनबाद जैसा आतंक : संजीव
झरिया में पनपने नहीं देंगे धनबाद जैसा आतंक : संजीव
चुनावके चंद घंटे शेष बच गए हैं। भाजपा के बढ़ते जनाधार से कुछ लोगों में बौखलाहट पैदा हो गई है। लाल झंडा वालों ने पूर्व में भी आतंक फैलाने का माहौल बनाया था। तत्कालीन विधायक स्व सूर्यदेव सिंह मजदूरों और गरीबों के हक के लिए दहाड़ उठे थे। वे सिर्फ झरिया के लोगों के प्यार और समर्पण के लिए दहाड़े थे। आज एक बार फिर कुछ इसी तरह का दृश्य बनाने में जुटे हैं। झरिया की जनता का स्नेह प्रेम मिला तो स्व सूर्यदेव सिंह के नक्शे कदम पर चलकर अमन और चैन के लिए दहाड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। मेरे शरीर का एक-एक कतरा झरिया के लोगों के नाम समर्पित है। झरिया में धनबाद जैसा आतंक कभी नहीं पनपने देंगे। उक्त बातें गुरुवार को नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य और केन्द्र सरकार के सहयोग से झरिया में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। विस्थापन की समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी। कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि देश को कद्दावर प्रधानमंत्री मिले हैं। दौरा झरिया के हेटलीबांध, शिशु मंदिर झरिया, बोर्रागढ़, भागा चार नंबर, जोरापोखर भूली क्वार्टर, झरिया बाजार, फल मंडी, बोरा पट्टी आदि स्थानों पर चलाया गया। सिंह के साथ भाजपा के वरीय नेता राजकुमार अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी, उमेश यादव, विष्णु त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, राहूल पांडेय, अरुण जायसवाल, थानेश्वर गुप्ता, दिलीप भारती, दिलीप आडवाणी, निलम चौहान, सुमन अग्रवाल, अशोक वर्णवाल सहित दर्जनों लोग थे।
राजधनवार से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में झरिया में प्रचार किया। प्रेस से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर गरीब को रोटी और युवाओं को रोजगार देने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। रोजगार और रोटी की समस्या युवाओं को भटकाव का कारण है। प्रदेश में नक्सल का खात्मा के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का काम करेंगे। सभी को शिक्षा सभी को काम यही हमारा प्रयास होगा। माैके पर कामर्स कॉलेज पटना की डा. लक्ष्मी सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, राजा बाबू, विनय सिंह, सुधीर सिंह आदि थे।
भाजपा देगी सबको शिक्षा, सबको काम : लक्ष्मण
बोर्रागढ़ में भाजपा प्रत्याशी संजीव का स्वागत करते समर्थक।