पंप के पास मिला युवक का शव
निरसा . निरसाथाना क्षेत्र के रामकानाली एनएच-2 के बंद रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी। मृतक युवक की गर्दन पर धारधार हथियार से रेता हुआ था। मृतक युवक ब्लू जींस भूरे रंग का चेकदार शर्ट पहने हुए था। उसकी पहचान संवाद प्रेषण तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या अन्यत्र जगह कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है।