पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची की मौत के बाद 150 लोगों की हुई स्लाइड जांच

बच्ची की मौत के बाद 150 लोगों की हुई स्लाइड जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मुझे घटना की जानकारी मिली है। लोयाबाद अस्पताल के सीएमओ डॉ एसडी चांद को वहां कैंप लगाने का निर्देश दिया है। लोगों को दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।- डॉसारस्वत, सीएमएस,बीसीसीएल

^ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच चुकी है और काम शुरू कर दी है। क्षेत्र पर विभाग की नजर है। जैसे ही कोई सूचना मिलेगी, विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा। नर्सिंग होम से पीड़ित मरीजों से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है, ताकि लोगों तक तुरंत राहत पहुंचा सके।- डॉअरुण कुमार सिन्हा, सिविलसर्जन, धनबाद

आजसू ने दी चेतावनी : आजसूपार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने इस घटना के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को समान रूप से जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ डॉ एसडी चांद से हस्तक्षेप करने की मांग की। डॉ चांद को एक मांग पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें क्षेत्र में कैंप लगाकर जांच करने एवं दवा उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूरे इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नालियों की सफाई एवं नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय किए जाएं।

सुधा के घरवालों की हालत खराब : मृतकासुधा कुमारी के घरवालों की हालत खराब है। बेटी की मौत का सदमा परिजनों पर भारी पड़ रहा है। घर के सदस्यों का रो-रो कर बुरा होल है। जांच को लोयाबाद पहुंची मलेरिया विभाग की टीम के सामने सुधा के पिता संतोष बाउरी फफक पड़े। आरजू करने लगे कि वे अच्छे तरीके से जांच करें। ताकि उनकी तरह किसी और मां बाप को अपनी बेटी खोना पड़े।

कंटेनर सर्वे में मिला है डेंगू का लार्वा

बच्चीकी मौत की सूचना पाकर लोयाबाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुट गई। इस जांच के दौरान लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। तात्कालिक जांच में किसी के सैंपल में मलेरिया या डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। साथ ही टीम ने लार्वा की जांच भी करवाई। क्षेत्र में इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव है। यानी मलेरिया या डेंगू के लार्वा नहीं मिले। इसके बाद विभाग ने कंटेनर सर्वे शुरू किया। लोगों के घरों में जमे पाली में लार्वा की जांच की। कुछ स्थानों में इसके रिपोर्ट पॉजिटीव आए हैं। कुछ घरों में जमे पानी में डेंगू के लार्वा मिलने की बात कही जा रही है। टीम ले लोगों को साफ सफाई की नसीहत दी है।

एकबच्ची पीएमसीएच रेफर : स्वास्थ्यविभाग की टीम को जांच के दौरान