पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे मुफ्त पहुंचा रही राहत

रेलवे मुफ्त पहुंचा रही राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. भारतीयरेलवे ने जम्मू-कश्मीर में आई अप्रत्याशित बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए योजना बनाई है। योजना के तहत देश के सभी रेलवे स्टेशनों से उधमपुर तक बाढ़ पीडितों के लिए भेजी जाने वाली राहत सामग्री को मुफ्त ढोने का निर्णय लिया गया है। राहत सामग्री में दवाएं, कपड़े बर्तन, भवन निर्माण सामग्री आदि शामिल हो सकते हैं। इन सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण बाढ़ पीडितों के बीच रेलवे करेगा। यह व्यवस्था 16 सितंबर से अगले तीन माह तक लागू रहेगी। राहत सामग्री में मुफ्त बुकिंग में परेशानी होने पर संबंधित मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक से संपर्क किया जा सकता है।

स्थानीयउपायुक्त को भी किया जा सकता है सुपुर्द | राहतसामग्रियों को स्थानीय उपायुक्त को भी सुपुर्द किया जा सकता है। विभिन्न गैर सरकारी संगठन, ट्रस्ट तथा अन्य समाजसेवी संस्थान संबंधित उपायुक्त के माध्यम से उधमपुर के जिलाधिकारी या राहत आयुक्त के नाम से राहत सामग्री बुक की जा सकती है।



भेजी गई राहत सामग्री को राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के पर्यवेक्षण में बाढ़ पीडितों के बीच वितरित किया जाएगा।

प्राथमिकता के आधार पर भेजे जाएंगे सामान

बाढ़ पीडितों के लिए बुक राहत सामग्रियों को प्राथमिकता के आधार पर भेजने की व्यवस्था की गई है। परन्तु किसी विशेष परिस्थिति में यदि भेजी गई राहत सामग्री को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए किसी भी प्रकार के भुगतान हेतु दावा नहीं किया जा सकता है। पूर्व मध्य रेल को अब तक 88 टन राहत सामग्री भेजने के लिए प्राप्त हो चुके हैं।