पुलिस ने पीछा कर पकड़ी बाइक
धनबाद. डीएसकॉलोनी में लूटपाट की घटना के बाद चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक लेकर बरमसिया पुल से भूदा रोड की ओर से तेजी से भागने लगा। धनसार थानेदार मुन्ना गुप्ता ने जीप से पीछा कर उसे धोखरा के पास पकड़ा, जहां पुलिस बल के साथ युवक उलझ गया। युवक को पकड़ कर धनसार थाना लाया गया। गाड़ी के कागजात नहीं होने से उसे जब्त किया गया है। इसी बीच महकमे में अफवाह फैल गई कि बाइक समेत लुटेरा पकड़ा गया है।