पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . सिजुआ

डीबी स्टार . सिजुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . सिजुआ

डिनोबिलीस्कूल, सिजुआ में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वक्ताओं ने बच्चों के अधिकार को विस्तृत रूप से बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित सिविल जज सह डालसा के सचिव अनिल कुमार पांडेय ने बच्चों के मूलभूत अधिकार एवं कर्तव्य पर बखान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जागरूकता नहीं सकती है। इसके बिना संविधान की रक्षा नहीं हो सकती।

डीएसपी सीसीआर रामचंद्र राम ने कहा कि बच्चियों के लिए कई कानून बनाए गए हैं। वे अपने आपको कभी असहाय समझें। विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक भी इनसे मित्रता का व्यवहार करें। उन्होंने बच्चियों से कहा कि यदि उनके साथ किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे निर्भीक होकर अपने अभिभावक शिक्षक काे बताएं। आवश्यकता महसूस हो तो वे पुलिस के समक्ष जाएं। पुलिस इनकी सहयोग करने मंे हमेशा तत्पर है। उन्होंने बच्चियों के साथ होने वाली छेड़खानी सहित अन्य मामलों में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अधिवक्ता पल्लवी पांडेय ने शिक्षा के अधिकार को विस्तृत ढंग से रखा। वहीं विशेष बाल पुलिस यूनिट के प्रदीप पांडेय ने एसजेपीयू की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर धनबाद महिला थाने की प्रभारी श्रीमति लकड़ा, जोगता थाना प्रभारी आरसी राम, उत्तम मुखर्जी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रोजी सहाय एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय कर प्राचार्या तनुश्री बनर्जी ने किया।

डिनोबिली स्कूल में बच्चों को दी गई उनसे संबंधित कानूनों की जानकारी

सिजुआ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

शिक्षा के बिना जागरूकता नहीं सकती: पांडेय

विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों के अधिकारों के बारे में बताते सिविल जज अनिल कुमार पांडेय।