पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैरेंट्स नाइट में बच्चों के साथ झूमे अभिभावक

पैरेंट्स नाइट में बच्चों के साथ झूमे अभिभावक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिनोबिली सीएमआरआई में दूसरे दिन आयोजित किया गया सीनियर विंग के छात्रों की पैरेंट्स नाइट

डोनोबिलीसीएमआरआई में शुक्रवार को दूसरे दिन भी पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कक्षा 6 से 12वीं तक के अभिभावकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईएसएम के रजिस्टर कर्नल एमके सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट डॉ एएन झा मौजूद थे। दोनों अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि कर्नल सिंह ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए अनुशासित रहना जरूरी है। अनुशासन के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने यमी-यमी टेस्टी बाइट, रिबाउंस ऑफ ब्लू आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्राचार्य जीटी केनेडी, डी पाल और सुनील कुमार सिंह मौजूद थे।

नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।