पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 व्यापारियों से ट्रेन में 12 लाख की लूट

4 व्यापारियों से ट्रेन में 12 लाख की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादरेल मंडल के सीआइसी सेक्शन में हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में शुक्रवार की अहले सुबह हथियारबंद लुटेरों ने चार व्यापारियों से नकद 12 लाख रुपए लूट लिए। घटना गढ़वा रोड गढ़वा टाउन स्टेशन के बीच घटी। लूट के शिकार व्यापारी एकराजुल, जुबेर, मुन्ना और शौकत गढ़वा जिले के नगरउंटारी के रहने वाले हैं। भुक्तभोगियों ने गढ़वा रोड जीआरपी पोस्ट में इस संबंध में केस दर्ज कराया है।

व्यापारियों ने लुटेरों की संख्या आठ बताई है, जिनकी उम्र 20-25 के बीच होगी। प्राथमिकी के अनुसार, एकराजुल से 4.50 लाख, जुबेर से 2.70 लाख रुपए, मुन्ना से 4.14 लाख शौकत से 70 हजार रुपए नकद लूटे गए। ये चारों व्यापारी गुरुवार को दुर्गापुर से कोलकाता-अजमेर ट्रेन पर सवार हुए। रात एक बजे नगरउंटारी में इस ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण वे गढ़वा रोड में ही उतर गए। इसके बाद वे शक्तिपुंज एक्सप्रेस के पीछे लगे साधारण यात्री डिब्बे में सवार हुए। यह ट्रेन अहले सुबह 3.10 बजे गढ़वा रोड से खुली। पांच मिनट बाद कोयल नदी पुल पार करते समय बोगी में सवार कुछ लोग हरकत में गए। उन्होंने चारों व्यापारियों पर हमला बोल दिया और 12.04 लाख लूट लिए।