लास्ट-डे-कैंपेन
पुटकी में डीवीसी का फॉल्ट, 8 घंटे बिजली संकट
संजीव सिंह | भाजपा
राज सिन्हा | भाजपा
गोविंदपुर में फूलचंद मंडल ने किया रोड शो
मथुरा ने निकाला जुलूस
झामुमो प्रत्याशी ने किया शक्ति प्रदर्शन
रोड शो
धनबादशहर को एकबार फिर बिजली संकट ने रुलाया। गोधर टू फीडर में पुटकी के पास डीवीसी का सिस्टम जवाब दे गया। डीवीसी के अनुसार पुटकी के पास ब्रेकर में खराबी आई। इसका असर बैंकमोड़, नया बाजार, जोड़ाफाटक, वासेपुर, विकास नगर, मटकुरिया धनसार के क्षेत्रों पर पड़ा। सुबह 7 बजे इन क्षेत्रों की बिजली गुल हुई और दिन के 1:25 बजे बिजली लौटी। साढ़े छह घंटे पावर कट का दर्द शहर झेलता रहा। बिजली संकट यही समाप्त नहीं हुई। शाम होते ही एकबार अंधेरा पसर गया। शाम 5:15 बजे इन क्षेत्रों की बिजली पुन: कट गई। बिजली एक घंटे बाद लौटी। रात 11 बजे तक शहर में बिजली का आना-जाना लगा रहा। हजारों की आबादी दिन भर परेशान रही।
वनटाइम पानी, जल संकट बरकरार
बेहालबिजली व्यवस्था का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। भेलाटांड़ स्थित वाटर प्लांट में 8 घंटे बिजली नहीं रही। पेयजल स्वच्छता विभाग के अनुसार बिजली होने के कारण शहर को सिर्फ सुबह में ही पानी नसीब हो सकी। शाम में मटकुरिया और पुलिस लाइन को छोड़ किसी भी इलाके को पानी नहीं मिला। लोगों ने लगातार 22वें दिन भी वन टाइम पानी पर काम चलाया।
रोड शो धनसार के माइंस रेस्क्यू से निकला। कतरास मोड़ पर प्रत्याशी ने अपने पिता और झरिया के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। झरिया मेन रोड होते हुए सभी कतरास मोड़ पहुंचे, जहां सभा हुई। नेताओं ने सभा में कहा कि झरिया के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की जीत तय है।
जेपी और सूर्यदेव सिंह को किया माल्यार्पण
रोड शो के दौरान मुनीडीह में राज सिन्हा ने कहा कि मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। यह वादा है। धनबाद के संपूर्ण विकास के लिए सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी है। केन्द्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से राज्य का समुचित विकास होता है। उन्होंने आमजनों से कहा कि प्रधानमंत्री भी झारखंड में भाजपा की सरकार चाहते हैं।
कहा- अापके विश्वास पर खरा उतरूंगा
झरिया | झरियाविधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने रोड शो के बहाने श