- Hindi News
- ~400 में मिलेगा कार्मेल धनबाद का नामांकन फाॅर्म
~400 में मिलेगा कार्मेल धनबाद का नामांकन फाॅर्म
कार्मेलस्कूल धनबाद में सत्र 2015-16 में केजी में नामांकन के लिए फाॅर्म का वितरण मात्र तीन दिन 2, 3 और 5 जनवरी को बांटा जाएगा। फाॅर्म की कीमत 400 रुपए तय की गई है। अभिभावक तय तिथि के दिन सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक फाॅर्म ले सकते है। नामांकन प्रक्रिया की जानकारी स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी तरह की सूचनाएं नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। स्कूल ने स्पष्ट किया है कि फाॅर्म तय तिथि और समय के बाद किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा। वहीं फाॅर्म जमा करने के लिए भी तीन दिनों का ही समय निर्धारित किया गया है। इसमें 10, 12 और 13 जनवरी को सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक भरा हुआ फाॅर्म जमा लिया जा सकता है।
स्कूल के मुताबिक, केजी में नामांकन के लिए बच्ची की उम्र मार्च 2015 के पहले सप्ताह में साढ़े तीन से चार वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि के लिए नगर निगम की ओर से जारी प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अन्य किसी भी प्रकार का जन्म प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
छात्रा की उम्र 3.5 से 4 वर्ष के बीच होना जरूरी
स्कूल प्रबंधन ने जारी सूचना में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्राओं के अभिभावकों का इंटरव्यू लेने की भी घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार इंटरव्यू के समय अभिभावकों को अपने साथ बच्चे को लाना अनिवार्य है। अभिभावकों का इंटरव्यू भी 19, 20 और 21 जनवरी को होगा।
19, 20 और 21 को होगा अभिभावकों का इंटरव्यू