पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 को पॉलिटेक्निक रोड में वन वे ट्रैफिक

14 को पॉलिटेक्निक रोड में वन वे ट्रैफिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथेचरण में 14 दिसंबर को धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार से पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पॉलिटेक्निक रोड में पोलिंग के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और डीसी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि मतगणना के लिए पॉलिटेक्निक और माइनिंग इंस्टीट्यूट में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। ईवीएम जमा करने आनेवाली पोलिंग पार्टियों को जाम का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए इस रोड पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया गया है। ईवीएम जमा करने के बाद पोलिंग पार्टियां पॉलिटेक्निक से हीरक रोड होते हुए झारखंड मोड़ निकलेंगे और वहां से अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। झारखंड मोड़ से पॉलिटेक्निक की ओर वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।

बूथोंपर नहीं जाएंगे निजी वाहन

जिलानिर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वोटिंग के लिए मतदाता अपने निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें बूथ तक नहीं ले जा सकते। बूथ से 200 मीटर पहले उन्हें गाड़ी छोड़ देनी होगी। बूथ तक गाड़ी ले जाने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। वाहनों पर किसी प्रत्याशी या पार्टी का झंडा नहीं होना चाहिए।

बिहार,बंगाल की सीमाएं सील

मतदानके मद्देनजर धनबाद जिला से सटे बिहार और पं बंगाल की सीमाओं को 12 जगहों पर सील कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चौकसी बढ़ा दी गई है। सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही छोटे और बड़े वाहनों को धनबाद की सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है।