पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

12 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथेचरण में 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का शोर शुक्रवार शाम 3 बजे थम गया। 24 दिनों से चले रहे चुनावी शोर से लोगों को राहत मिल गई। अब नेता झंडा-बैनर लेकर या माइक के जरिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सर्विलांस टीम, वीएसटी और मोबाइल नाका को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है वे जिलाभर में जांच करें। अगर कोई पार्टी या प्रत्याशी चुनाव प्रचार करता पाया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों को जिला छोड़ने का निर्देश दिया गया है। ये जानकारियां शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीं।

जिले के 2157 बूथ 1309 भवनों में स्थित हैं। इनमें से 133 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 12 हजार सुरक्षाकर्मियों को जिले में तैनात किया है। इनमें केंद्रीय सुरक्षा बल, जैप, जिला पुलिस और दूसरे जिलों की पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल हैं। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि निरसा, टुंडी, झरिया, बाघमारा और सिंदरी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

जिले के 2157 मतदान केंद्रों के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से ईवीएम लेकर मतदान कर्मी बूथों के लिए रवाना होंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ईवीएम सेंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी ईवीएम लेंगे। शुक्रवार को ईवीएम सेल से ईवीएम सील कर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लिए गोविंदपुर के आरएस मोर कॉलेज, टुंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए कमल कटेसरिया स्कूल, बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लिए बाघमारा कॉलेज और धनबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज भेज दी गईं। ईवीएम सेंटर से 5:30 बजे से लेकर हर 15 मिनट पर बस रवाना होगी।

सुबह 8:00 बजे ईवीएम लेकर रवाना होंगे मतदानकर्मी

चुनावी तैयारियों की जानकारी देते डीसी प्रशांत, एसपी हेमंत।