- Hindi News
- जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के 82 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा बंद
जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के 82 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा बंद
कल इम्तिहान, 23 को परिणाम
छोटी-बड़ीदो दर्जन सभाएं, एक दर्जन रैलियां और 32 बड़े नेताओं का आगमन। जनता ने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों और उनके समर्थन में आए स्टार प्रचारकों की बातों को सुना। अब समय गया है कि जनता अपने मन की बात सुने और उसके आधार पर मतदान करे। धनबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को 3 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। 14 दिसंबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 82 उम्मीदवारों का भाग्य धनबाद में 5 बजे तथा अन्य 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक ईवीएम में कैद हो जाएगा।
धनबाद| विधानसभाचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इलाके का चप्पे-चप्पे का जायजा लिया गया। दिन के तीन बजे गोल्फ ग्राउंड बिरसा मुंडा पार्क से सीआरपीएफ जिला पुलिस के जवानों का जत्था निकला। गोल्फ ग्राउंड से निकले अधिकारी जवान सिटी सेंटर से होकर मेमको मोड़, बिरसा मुंडा पार्क, अशर्फी हास्पिटल, पोलिटेक्निक रोड, बेकारबांध, हीरापुर, सरायढेला, भुईफोड़ इलाके में फ्लैग मार्च किया। वहीं बिरसा मुंडा पार्क से निकले अधिकारी जवानों ने भूली, वासेपुर, बैंकमोड़, नया बाजार, जोड़ाफाटक टिकियापाड़ा आदि इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे का लिया जायजा
>मतदाता पर्ची नहीं मिली है, तो बीएलओ से संपर्क करें। > फोटोयुक्त मतदाता पर्ची हो, तब भी एक पहचान पत्र लेकर जाएं। > वोट देने जाते समय किसी भी दल कर झंडा और बैनर लेकर जाएं। > मतदान केंद्र के पास किसी पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करें। > मतदान करने के बात उंगली पर स्याही जरूर लगवाएं। > ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीवी पैट मशीन से जानें किसे दिया है वोट। > जब तक वोटिंग रिकॉर्ड नहीं हो, मतदान केंद्र छोड़ें।
इन बातों का रखें ख्याल
ये फोन नंबर सकते हैं आपके काम
गोल्फ ग्राउंड से निकला फ्लैग मार्च।
विधानसभा क्षेत्र मतदाता प्रत्याशी
सिंदरी287672 21
निरसा 294761 11
धनबाद 382156 12
झरिया 265998 14
टुंडी 253595 10
बाघमारा 259629 14
अगर मतदान के दिन वोटरों को किसी प्रकार की परेशानी या शिकायत हो, तो वे दैनिक भास्कर के रिपोर्टरों को भी जानकारी दे सकते हैं। अगर उनके पास कोई महत्वपूर्ण तस्वीर हों, तो वे व्हाट्सएप के