पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वदेशी मेला की बुकलेट जारी

स्वदेशी मेला की बुकलेट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿25 दिसंबरसे शुरू हो रहे स्वदेशी मेला के लिए शुक्रवार को विवरणिका जारी की गई। बैंकमोड़ स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में मेले की विवरणिका जारी की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह, मानस प्रसून, मुकेश पांडेय, नरेश केजरीवाल ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। इस विवरणिका में मेले का पूरा विवरण है। कितने स्टॉल लगेंगे। मेले के दौरान किस दिन कौन सा कार्यक्रम होगा। बच्चों के लिए कौन-कौन-सा कार्यक्रम किस दिन होगा, इसका पूरा विवरण है। मेला 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक जिला परिषद मैदान में चलेगा। मेला का आयोजन राष्ट्रीय चेतना संघ की ओर से किया गया है। मौके पर धर्मजीत चौधरी, अमलेश सिंह, विपिन चौरसिया, मनोज दुबे, चंदन कुमार मौजूद थे।