भाजपाइयों पर हमला : पीएन
निरसा ¿ अपनेघटते जनाधार से बौखलाकर मासस कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। एक पखवारे में मुगमा के मैथन मोड़ और निरसा में मासस के कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर हमले किए। ये बातें धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने शुक्रवार को निरसा में दौरे के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को माचन रविदास की हत्या की बात कह कर मासस के लोगों ने हंगामा मचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि उसकी स्वाभाविक मौत हुई है।
हालांकि उसका बेसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। हत्या की राजनीति कर सत्ता पाने की लालसा रखने वाले लोग समझ लें की भाजपा शव पर गंदी राजनीति तो करती है और ही इसे पसंद करती है। प्रशासन के सामने सारा मामला चुका है। प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस ले तथा विधायक आैर उनके गुर्गो पर कानूनी कार्रवाई करे।