पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताड़ना में ससुर भेजा गया जेल

प्रताड़ना में ससुर भेजा गया जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿दहेज प्रताड़नाके मामले में पुलिस ने विवाहिता प्रियंका कुमारी के ससुर सुरेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं प्रियंका को उसके पति सुमन सौरभ ने शुक्रवार को कचहरी रोड में धमकाया और कहा कि वह उसकी हत्या कर देगा, वरना केस वापस ले ले। धमकी से प्रियंका भयभीत हो गई और घरवालों के साथ धनबाद थाना पहुंची। पुलिस सुमन सौरभ की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि विवाहिता का घर हाउसिंग कॉलोनी में है, जबकि उसके पति का घर दिल्ली में है। विवाहिता को पिछले वर्ष दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से वह माता-पिता के घर पर रह रही है।