- Hindi News
- ठंडी हवाओं ने पकड़ा जोर, पारा 10 डिग्री पर
ठंडी हवाओं ने पकड़ा जोर, पारा 10 डिग्री पर
ठंडीहवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी धनबाद में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर अटक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में ठंड बढ़ेगी। विभाग ने सात दिनों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़कने का अनुमान लगाया है। विभाग ने बताया कि शनिवार को भी ठंडी हवाओं से परेशानी बढ़ेगी। आसमान में धूप-छांव का नजारा बनता रहेगा। दोपहर बाद ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग ने धनबाद का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। विभाग ने बताया कि आसमान में बादल होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
अधिकतम पारा एक डिग्री गिरा
बच्चों को ठंड से बचाएं। गर्म कपड़ों से बच्चों को ढक कर रखें। सर्दी-खांसी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉ़. बीएन सिन्हा के अनुसार बुजुर्ग ठंड से बचे। हार्ड के मरीज अधिक सावधान रहे। गर्म कपड़ा पहनकर घर से निकलंे।
शाम सुबह में घर से बाहर निकलने से बचे।
क्या बरतें सावधानी
क्या बरतें सावधानी
बच्चे :ठंड में सर्दी खांसी की शिकायत बढ़ जाती है। निमोनिया प्रभावित बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। दमा की शिकायत होती है। उन्होंने बताया कि घुटनों का दर्द भी लौट जाता है।
बुजुर्ग :डॉक्टर बीएन सिन्हा के अनुसार ठंड में बुजुर्गों को सावधान रहना चाहिए? ठंड में धूल सतह के करीब होता है। इससे सांस लेने में मुश्किल होती है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हार्ड अटैक की आशंका अधिक होती है।
लोगों को दमा की शिकायत होती है। उन्होंने बताया कि घुटनों का दर्द भी लौट जाता है।
क्या कहते हैं डॉक्टर
ठंड से परेशानी बढ़ी |बढ़ रही ठंड सेे परेशानी शुरू हो गई है। ठंड से होने वाली बीमारी बढ़ गई है। बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से अधिक खतरा है। सर्दी, खांसी और घुटनों में दर्द की शिकायत लेकर लोग डॉक्टर के पास जा रहे हैं।
निमुनिया बच्चों को खास तौर पर बीमार कर रहा है।