पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौत के कारणों का खुलासा नहीं अरुप चटर्जी पर एफआईआर दर्ज

मौत के कारणों का खुलासा नहीं अरुप चटर्जी पर एफआईआर दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माससकार्यकर्ता माचन रविदास की गुरुवार को हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक के बेटे जगदीश रविदास की शिकायत पर मनोज, सुजीत, बादल, नरेश और एक अन्य के खिलाफ गैरइरादतन हत्या करने की एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से सुजीत की शिकायत पर विधायक और मासस प्रत्याशी अरुप चटर्जी, उनके दो अंगरक्षकों, टुटून मुखर्जी और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट तथा छिनतई की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में भाजपा कार्यकर्ता नरेश रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया।



शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।

इधर, भाजपा के निरसा सीट से प्रत्याशी गणेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी के मैथन कार्यालय में माचन की मौत झड़प से पहले ही हो गई थी। अरुप राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे लाश पर राजनीति कर माहौल खराब करना चाहते हैं। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि जनाधार घटता देख मासस के लोग गुंडागर्दी पर उतरे हैं। अरुप सस्ती लोकप्रियता के लिए भाजपाइयों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं।

पोस्टमार्टम के बाद मासस कार्यकर्ता के शव को पार्टी कार्यालय लाया गया। वहां पूर्व सांसद एके राय ने श्रद्धांजलि अर्पित की और अरुप चटर्जी को विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील की। वहां से शव के साथ काला बिल्ला लगा कर मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस पार्टी कार्यालय से निरसा चौक, भालजुरिया होते हुए खुदिया नदी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

कुछ भी कर सकते हैं अरुप : गणेश मिश्रा

मासस कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस

निरसा में तनाव बरकरार, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित