पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद जेल में छापा बंदी से रुपए बरामद

धनबाद जेल में छापा बंदी से रुपए बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादविधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव और डीएसपी अमित कुमार ने 200 सीआरपीएफ जिला पुलिस जवानों के साथ धनबाद जेल में औचक छापामारी की। छापामारी के दौरान महिला बंदी वार्ड में एक विचाराधीन बंदी बालू देवी के पास से 13 हजार 600 रुपए मिले। महिला दहेज हत्या के मामले में दो साल से जेल में बंद है। वह सुदामडीह की रहने वाली है। अन्य वार्डों में भी छापामारी की गई।

तड़के4:30 से सुबह 7 : 30 बजे तक 24 वार्डें की तलाशी | पुलिसने कहा कि डीसी प्रशांत कुमार और एसपी हेमंत कुमार के निर्देश पर एसडीओ डीएसपी के नेतृत्व में 12 टीम गठित की गई थी। इसमें थानेदार जिला पुलिस जवानों के साथ-साथ सीआरपीएफ के दो सौ जवान थे। सभी सुबह सवा चार बजे धनबाद जेल पहुंचे। फिर जेल गेट खुलवाया गया। तड़के 4:30 बजे से सुबह 7 : 30 बजे तक जेल के 24 वार्डों की तलाशी ली गई। जेल में बंद 1047 बंदियों की बारी-बारी से तलाशी ली गई। वार्ड में रखे गए कपड़ों कंबलों को खंगाला गया। जेल के शौचालय खेत की भी तलाशी ली गई। वार्ड में तलाशी के दौरान बंदियों के पास से ब्लेड, खैनी, चुनौटी, बीड़ी, माचिस, कैंची ताश की गड्डियां बरामद की गई। डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि जेल में कई कुख्यात अपराधी नक्सली बंद हैं। जेल से कहीं मोबाइल के माध्यम से बाहर में चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला सके, इसको ले जांच की गई, लेकिन मोबाइल सीम नहीं मिला।

डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि चाइबासा जेल ब्रेक को लेसतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहां के अधिकारियों जवानों को कहा गया है कि बंदियों पर विशेष रूप से नजर रखें। औचक छापामारी के दौरान जवानों को कहा गया कि बंदियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। मौका पाकर ही जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देते हैं। जेल में बंदी के पास रुपए अन्य आपत्तिजनक सामान कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी।



दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

चाइबासा जेल ब्रेक को लेकर सतर्कता का निर्देश