पीके राय कॉलेज को बी ग्रेड
>कॉलेज को मिला 2.58 क्यूरेटिव ग्रेड प्वाइंट
भास्करन्यूज | धनबाद
यूजीसीकी संस्था नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) ने धनबाद के पीके राॅय कॉलेज को बी ग्रेड दिया है। नैक स्टैंंडिग कमेटी ने कॉलेज को कुल 2.58 क्यूरेटिव ग्रेड प्वाइंट (सीजीपीए) दिए हैं। कमेटी ने 10 दिसंबर को हुई अपनी चौथी बैठक में देश भर के कुल 92 कॉलेजों की ग्रेडिंग की है। इनमें पीके रॉय कॉलेज झारखंड और विभावि का एकमात्र कॉलेज है। कॉलेज की ओर से सौंपी गई एसएसआर रिपोर्ट की जांच के लिए नैक की तीन सदस्यीय टीम ने 24 से 26 नवंबर तक कॉलेज की जांच की थी। सदस्यों ने कॉलेज प्रशासन के सामने ही अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन नैक को भेज दी थी।
पीके राय मेमोरियल कॉलेज का प्रशासनिक भवन।
अनुदान के लिए नैक की मान्यता जरूरी
यूजीसीने निर्देश दिया है कि वर्ष 2017 के बाद वैसी संस्थाओं को किसी तरह का ग्रांट नहीं दिया जाएगा, जिन्हें नैक से मान्यता नहीं दी गई है। इसलिए सभी विवि और कॉलेजों को वर्ष 2017 तक नैक से मान्यता लेना जरूरी है।
चार तरह की ग्रेडिंग देती है नैक
नैककी ओर से किसी कॉलेज या विवि को सामान्य तौर पर चार तरह के ग्रेड दिए जाते हैं - ए, बी, सी और डी। ग्रेड का मतलब बहुत अच्छा, बी का मतलब अच्छा, सी का मतलब है संतोषजनक और डी का मतलब असंतोषजनक है। इस तरह पीके राॅय कॉलेज को बी ग्रेड देकर नैक ने इसे अच्छे कॉलेजों की श्रेणी में रखा है।
संस्थानों के मूल्यांकन को बनी थी नैक |उच्चशिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन को यूजीसी ने नैक की स्थापना की थी। नैक की ग्रेडिंग से संस्थानों को कमजोर और मजबूत पक्षों जानने का मौका मिलता है।
उन्हें अनुदान भी ग्रेडिंग के मुताबिक ही दिया जाएगा।
नैक किसी कॉलेज या विवि को ग्रेड देने के लिए सात बिंदुआें की जांच करती है। हर बिंदु के लिए अंक तय हैं। कॅरिकुलम के 100 अंक, टीचिंग, लर्निंग और इवैल्यूएशन के लिए 350 अंक, रिसर्च एंड कंसल्टेंसी के लिए 150 अंक, इन्फ्रास्ट्रक्चर और लर्निंग रिसोर्स के लिए 100 अंक, स्टूडेंट्स स्पॉट्स और प्रोग्रेस के लिए 100 अंक, अनुशासन, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट के लिए 100 अंक, इनोवेशन एंड बेस्ट पार्टनरशिप के लिए 100 अंक तय किए गए हैं।
सात बिंदुओं की जांच हुई
^पीके राय कॉलेज को अच्छा ग्रेड मिला है। कॉलेज के पिछले कुछ महीनों में हुए विकास की वजह से ही ऐसा स