- Hindi News
- सेक्स रैकेट संचालक युवती 48 घंटे बाद मुक्त
सेक्स रैकेट संचालक युवती 48 घंटे बाद मुक्त
दामोदरपुरइलाके से पकड़ा गया सेक्स रैकेट का संचालक युवती को धनबाद थाना पुलिस ने हिरासत में 48 घंटे तक दो दिन दो रात रखा, फिर शुक्रवार की रात को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है कि दामोदरपुर में एक युवक के मकान में सेक्स रैकेट का धंधा चलता हो। दोनों खुद को पति-प|ी बता रहे हैं।
दोदिन पूर्व लोगों ने किया था पुलिस के हवाले | दामोदरपुरके लोगों ने दो दिन पूर्व मकान मालिक एक युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। सेक्स रैकेट के धंधे से तंग आकर लोगों ने विरोध करते हुए जब एक घर पर हमला किया तो मकान मालिक समेत तीन युवक युवती भागने लगे। लोगों ने किसी तरह मकान मालिक युवती को धर दबोचा और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को खबर की।
, लेकिन पुलिस ढ़ाई घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया था कि सभी को जेल भेजा जाएगा और एफआईआर दर्ज भी होगी। दोबारा यहां धंधा नहीं चलेगी। जबकि पुलिस ने सेटिंग कर सौदा तय किया और मोटी रकम लेकर छोड़ दिया।
मामले की जांच कर कार्रवाई होगी
^दामोदरपुरमें सेक्स रैकेट के मामले को मैनेज किया गया है, तो जांच की जाएगी। लोगों ने घटनास्थल से पकड़ कर दिया था तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी। मैं मामला देख रहा हूं। ^ -हेमंतटोप्पो, एसपी,धनबाद